कैसे दूर करे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा
देश भले ही नई-नई बुलंदियों को छू रहा है लेकिन आज भी कई ऐसे विषय है जो विज्ञान के लिए भी एक पहेली बने हुए है। ऐसा ही एक विषय हैं नकारात्मक ऊर्जा हमारे आसपास कई तरह की शक्तियां मौजूद होती है जो हमें हानि पहुँचाने की कोशिश करती है।
इस तरह हमारे घर में भी नकारात्मक ऊर्जा (negative energy) या बुरी शक्तियां होती है जो कही न कही पारिवारिक जीवन को प्रभावित करती है। आज हम आपको यही बताने जा रहे है कि घर में उपस्थित नकारात्मक ऊर्जा (negative energy) को कैसे दूर किया जा सकता हैं।
नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के अचूक उपाय -
कलह का माहौल -
यदि आपके घर में हर छोटी-छोटी बात लड़ाई का रूप ले लेती हैं या हर दूसरे दिन परिवार में कलह का माहौल रहता है तो नकारात्मक ऊर्जा इसका कारण हो सकती है।
ऐसी स्थिति में आपको रोज़ घर में गुग्गल, लोबान और पीला सरसो जलाना चाहिए ओर इससे होने वाले धुंए को पूरे घर में दिखाएं। यह उपाय करने से घर में बहुत लाभ पहुँचता है और घर से कलह का वातावरण धीरे-धीरे समाप्त होने लगता है।
अनजान भय का वातावरण -
अगर आपको अपने घर में बिना किसी कारण से डर लगता हैं तो नकारात्मक ऊर्जा इसकी वजह हो सकती है। इस स्थिति से बाहर आने के लिए जल में लौंग और गुलाब की पत्तियां डाल कर अपने आराध्य देव का ध्यान करते हुए पूरे घर में इस जल का छिड़काव करें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है।
वास्तु दोष होने पर -
वास्तु दोष होने पर घर में नकारात्मक ऊर्जा (negative energy) रहती हैं जो कई तरीकों से हमारे जीवन पर असर डालती हैं। वास्तु दोष को दूर करने के लिए मुख्य द्वार पर गाय के घी में, हल्दी और सिंदूर मिला कर पांच बार तिलक करें।
सुबह दरवाज़ा खोलते ही तांबे के बर्तन से जल का छिड़काव करें। ऐसा करने से घर में नकारात्मक शक्तियों का वास नहीं होता हैं।
घर में आर्थिक संकट का होना -
कई बार नकारात्मक ऊर्जा के कारण हमें आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ता है जिससे घर में तनाव का वातावरण बन जाता है। मन को कुछ अच्छा नहीं लगता है। घर में चारों ओर नकारात्मक ऊर्जा फैल जाती है, ऐसे में परिवार के सबसे बड़े सदस्य चाहे पुरुष हो या स्त्री आदि को पीले वस्त्र पहन कर सुबह सभी सदस्यों से चावल लेकर घी के साथ किसी भी धार्मिक स्थान पर दान देना चाहिए। यह उपाय आपको बृहस्पतिवार के दिन करना होगा, इससे आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होने लगता हैं।
नकारात्मकता हर रूप में हमारी ज़िन्दगी को प्रभावित करती है। साधारण से यह उपाय घर में उपस्थित नकारात्मक ऊर्जा को ना केवल दूर करते हैं बल्कि परिवार को बुरी शक्तियों से सुरक्षा भी प्रदान करते हैं।
स्वास्थ्य, वास्तु और आध्यात्मिक समाचार और जानकारी हिन्दी Flypped के साथ
- वजन कम करने के घरेलू उपाय जो वाकई असरदार हैं
- दीर्घायु पाने के लिए अपनाएँ ये सरल उपाय
- घर में धन वृद्धि के लिए अपनाएँ ये वास्तु टिप्स
- धन लाभ के लिए करें ये आसान ज्योतिषीय उपाय
- नवरात्रि के दूसरे दिन माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि और महत्व
- घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के सरल उपाय
- सावधान! इस दिन तुलसी का पत्ता तोड़ना भूलकर भी न करें
FAQs: घर से नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy) कैसे दूर करें
प्रश्न.1. घर में नकारात्मक ऊर्जा होने के प्रमुख संकेत क्या हैं?
उत्तर. यदि घर में बिना कारण बार-बार झगड़े होना, तनावपूर्ण माहौल रहना, नींद न आना, अचानक बीमारियाँ बढ़ना या मन का बेचैन रहना जैसे लक्षण दिखें — तो यह नकारात्मक ऊर्जा की मौजूदगी का संकेत हो सकता है।
प्रश्न.2. क्या नकारात्मक ऊर्जा केवल वास्तु दोष से ही आती है?
उत्तर. नहीं, नकारात्मक ऊर्जा कई कारणों से उत्पन्न हो सकती है — जैसे लगातार कलह, नकारात्मक सोच, अव्यवस्थित घर, अशुद्ध वातावरण, या अनचाही वस्तुओं का संग्रह। वास्तु दोष केवल एक संभावित कारण है।
प्रश्न.3. क्या धार्मिक या आध्यात्मिक उपायों से वाकई नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है?
उत्तर. हाँ, सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने वाले उपाय — जैसे दीपक जलाना, मंत्र जाप, पूजा, धूप या लोबान का प्रयोग — मानसिक शांति और सकारात्मक वातावरण बनाने में सहायक होते हैं, जिससे नकारात्मकता स्वतः कम होती है।
प्रश्न.4. क्या वैज्ञानिक दृष्टिकोण से नकारात्मक ऊर्जा का कोई प्रमाण है?
उत्तर. विज्ञान “नकारात्मक ऊर्जा” को पारंपरिक अर्थ में नहीं मानता, लेकिन यह स्वीकार करता है कि वातावरण, प्रकाश, ध्वनि, और मानसिक स्थिति हमारे मूड और स्वास्थ्य पर प्रभाव डालते हैं। इसलिए साफ-सुथरा, शांत, और सकारात्मक माहौल रखना फायदेमंद है।
प्रश्न.5. क्या रोज़ाना कुछ सरल आदतें अपनाकर नकारात्मकता को रोका जा सकता है?
उत्तर. बिलकुल। सुबह घर को वेंटिलेट करना (ताज़ी हवा आने देना), नमक-पानी से पोछा लगाना, घर को व्यवस्थित रखना, और प्रसन्न संगीत बजाना — ये सभी छोटी आदतें घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखती हैं।
प्रश्न.6. क्या ये उपाय सभी धर्मों या संस्कृतियों में समान हैं?
उत्तर. विभिन्न धर्मों और संस्कृतियों में तरीक़े भिन्न हो सकते हैं, लेकिन सार एक ही है — वातावरण को पवित्र, शांत और ऊर्जावान रखना। चाहे दीपक जलाना हो, प्रार्थना करना हो या ध्यान लगाना — सबका उद्देश्य सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाना है।
Click to read the full article